Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में तीन नगर पंचायतों पर राजद की जीत…

पटना ; उत्तर प्रदेश में अभी सम्पन्न हुए नगर निकाय के चुनाव में तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर राजद उम्मीदवारों की जीत हुई है।
उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तम्बौर अहमदाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजद उम्मीदवार तयब्बुन निशां की जीत हुई है।

इसी प्रकार बिजनौर जिले के सहजपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजद के नाहिद परवीन एवं मऊ जिले के चिरैया कोट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजद उम्मीदवार रामप्रताप यादव ने जीत दर्ज की है।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि यह राजद अध्यक्ष  लालू प्रसाद एवं उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव  की राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता का हीं प्रतिफल है कि मात्र पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़कर तीन पर सफलता हासिल की है। जबकि शेष दो स्थानों पर काफी कम वोटों के अन्तर से दूसरे स्थान पर रहे।

Related posts

Australia Pokies Free Spins

Bihar Now

चंद्रयान 3 : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद के साउथ पोल पर उतरा विक्रम लैंडर… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई …

Bihar Now

ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के तीसरे दौर में टेक्निकल छात्रों का रहा दबदबा, IIT खड़गपुर की आदित्री पहले स्थान पर तो दूसरे और तीसरे स्थान पर भी इंजीनियरिंग के छात्रों ने जमाया कब्जा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो