Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चंद्रयान 3 : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद के साउथ पोल पर उतरा विक्रम लैंडर… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई …

नई दिल्‍ली :  चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया.

इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया.

चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है. चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था.

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चांद पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

Related posts

चुनाव से ठीक पहले RLSP को बड़ा झटका,एक साथ कई नेताओं का पार्टी से इस्तीफा…

Bihar Now

बिहार में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से जख्मी…मचा कोहराम

Bihar Now

Big Breaking : कन्हैया के काफिले पर फिर हमला, पत्रकार के साथ भी बदसलूकी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो