Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

स्व. अरूण जेटली को श्रद्धांजलि… सम्राट चौधरी बोले- शिक्षक भर्ती के लिए BPSC से परीक्षा लेना गलत.. राज्यपाल दलित हैं, इसलिए सरकार का नज़रिया ठीक नहीं …

पटना :-पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना में बीजेपी की तरफ से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित तमाम नेताओ ने दी उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बीजेपी नेताओं ने कंकड़बाग पार्क में स्व अरूण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया. बताते चले कि स्व. अरूण जेटली बीजेपी के कद्दवार नेता और मशहूर वकील थे. वे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और मोदी सरकार में मंत्री थे. उन्होने सूचना प्रसारण, वित्त और रक्षा समेत कई विभागों की जिम्मेवारी संभाली थी.

वहीं पटना में स्व अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा और कुलपति की नियुक्ति को नीतीश सरकार पर निशाना साधा. उन्हौने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी के जरिए परीक्षा लेना कहीं से उचित नहीं है.

टीईटी और एसटीइटी पास करने के बाद भी सीधे नौकरी देने के बजाय फिर से परीक्षा लेना दुर्भाग्यपूर्ण है .वही राजभवन और सरकार के बीच वीसी नियुक्ति को लेकर टकराव को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये कहीं से भी उचित नहीं है.

विकास के मुद्दे पर राजभवन और सरकार को एकजुट होकर काम करने की ज़रूरत है. राज्यपाल दलित समाज से आते है इसलिए उनको लेकर सरकार का नज़रिया ठीक नहीं है.

Related posts

Breaking : बिहार के DGP आर एस भट्ठी बने CISF के महानिदेशक…. बिहार का अगला DGP कौन ?…

Bihar Now

समस्तीपुर में बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश… वारदात के बाद एक्शन में पुलिस !..

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष की नसीहत, कहा – नीतीश जी चाहते हैं कि कल-परसों में ही मोदी जी को हटा दें ,ऐसा संभव है क्या ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो