Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक चॉकलेट के लिए नाबालिग की 9 घंटे तक खूंटा में बांधकर पिटाई, तमाशबीन बना रहा समाज !… समाज का ये कैसा बर्बर चेहरा ?…

अफरोज आलम, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 16 वर्ष के एक नाबालिग को रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। इस दौरान उसके उपर पाइप से पानी की तेज बौछार भी की गयी।

बताया जाता है कि यह वीडियो सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे गांव का है जिसमें 1 रूपये की चॉकलेट के लिए 16 साल के एक नाबालिग को रस्सी से बांधकर 9 घंटे तक पीटा गया पिटाई का वजह चॉकलेट चोरी का बताया जा रहा है। इस दौरान गांव के जनप्रतिनिधि व मुखिया पति भी वहां मौजूद थे। किसी ने भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

हालांकि घंटों बाद राहगीरों ने इसकी सूचना समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी को दी तब आनन-फानन में स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच उसे छुड़ाकर घर भेज दिया

वहीं पीड़ित नाबालिग का बताना है कि देर रात 12-1 बजे फिर पुलिस उसके घर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई जहां उसे कुछ दवा देकर फोटो खिंचावा लिया गया और एक आवेदन पर उसके परिजनों से अंगुठे का निशान ले लिया गया।

सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस शाम के 6 बजे पहुंची और वहां से छुड़ाकर उसे घर भेज दिया। लेकिन फिर देर रात 1:30 बजे में पुलिस पीड़ित के घर पहुंची है और उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाती है। जब पुलिस घटनास्थल से छुड़ाया तो वह उसी समय इलाज क्यों नहीं कराया? युवक को मारने का आरोप सिंघिया थाना क्षेत्र के माही गांव निवासी दुकानदार मोती साहू के उपर लगा है।

पीड़ित नाबालिग ने बताया कि वह दुकान पर स्वीट सुपारी खरीदने के लिए गया था। तभी उसे चॉकलेट के चोरी के आरोप में फंसा कर उसकी पिटाई कर दी गयी। उसका बताना है कि उसे 9 बजे सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक बांधकर पिटाई की गई। उस दौरान पंचायत के मुखिया पति दिलीप सिंह भी वहां मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने उसे बचाने के बदले उसे मारने की बात करते रहे।

वहीं इस मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी का बताना है कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है। रोसड़ा एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया है। आरोपी के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी…

Related posts

तेजस्वी यादव के बाद अब बिहार के डिप्टी सीेएम विजय कुमार सिन्हा के दो EPIC कार्ड होने की बात सामने आई है। कांग्रेस ने विजय सिन्हा के पास दो EPIC कार्ड होने का दावा किया है।

Bihar Now

कालाबाजारी कर रहे रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

Bihar Now

प्रशासन का ऐलान,आपराधिक प्रवृत्ति वाले के खिलाफ चलेगा मुहिम

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो