Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी….

बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है।

नेपाल की सीमा के रास्ते जैश के तीन आतंकियों के बिहार की सीमा मैं दाखिल होने को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को किया अलर्ट। सीमावर्ती जिलों के एसपी को किया गया सतर्क। खंगाले जा रहे नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे। पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया की राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में सीमावर्ती जिलों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।

इन आतंकियों के अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचने और पिछले सप्ताह बिहार में घुसने की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है? बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है।

Related posts

Follow up : एक घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा आबादपुर थाना, अफवाह फैला कर कुछ लोगों ने किया हमला,25 , लोगों पर FIR दर्ज…

Bihar Now

Pokies In Australia Tips And Tricks

Bihar Now

टूट गया बिहार में महागठबंधन ,उपचुनाव में RJD के खिलाफ कांग्रेस भी उतारेगी अपना उम्मीदवार !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो