Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दो‌ हजार के नोट को‌ बैंक में बदलने के लिए नहीं देना होगा कोई पहचान पत्र, SBI ने लिया बड़ा फैसला…

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार के नोटों का चलन बंद करने का फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि 23 मई से लोग बैंकों में जाकर अपने पास पड़े 2 हजार के नोट को बदल सकेंगे।

बैंकों में नोट कैसे बदले जायेंगे इसे लेकर कई तरह की बातें हो रही थी। लेकिन देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज लोगों को बड़ा राहत देने का एलान कर दिया…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी ब्रांच को नोट बदलने को लेकर दिशा निर्देश दिये हैं. इसमें साफ साफ कहा गया है कि 2 हजार के 10 नोट यानि 20 हजार रूपये के नोट बदलने के लिए किसी पर्ची की जरूरत नहीं होगी. बैंक में नोट बदलने आये व्यक्ति से किसी तरह का पहचान पत्र भी नहीं मांगा जायेगा. यानि जिस भी व्यक्ति को नोट बदलना हो वह सीधे बैंक में जायेगा और बगैर किसी कागज के नोट बदल कर आ जायेगा.

बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा बैंक है. उसके इस फैसले के बाद अब ये तय हो गया है कि दूसरे सरकारी बैंक भी यही प्रक्रिया अपनायेंगे. एसबीआई ने अपने शाखाओं को कहा है कि वह सुनिश्चित करे कि नोट बदलने आये लोगों को परेशानी नहीं हो. …

Related posts

Breaking : बिहार के कई जिलों के मंडलकारा में छापेमारी, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, सकते में प्रशासन…

Bihar Now

पति ने पत्नी का करवाया हत्या, आरोपी पति सहित दो अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यवसाई से 25 लाख रंगदारी मांग करने वाला शातिर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो