Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीति

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीयत में खोट, न की बिहार के भुगोल में “… कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे चिराग, शेर‌ का बेटा हूं, किसी से नहीं डरता …

ωपटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोजपा रामविलास पार्टी के अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। एसकेएम के मंच से कार्यकर्ताओं को चिराग पासवान ने संबोधित किया। कहा कि हमारी पार्टी को तोड़ा गया यही नहीं मेरे घर को भी खाली कराया गया। लेकिन मैं शेर का बेटा हूं किसी से डरता नहीं..

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। बिहार में समाज को बांटने वाली सरकार है। दलित-महादलित करके लोगों को बांटा गया है। लालू-नीतीश के 33 साल में दलितों का उत्थान नहीं हो सका। लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला..

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं पहले बिहार का हालात देखें फिर दूसरे प्रदेश के बारे में चिंता करें। बिहार को छोड़कर देशभर के भ्रमण पर निकले हैं। इधर बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिस को ही गोली मार रहे हैं। जो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की कमजोरी को दिखाता है..

Related posts

मोदी,गोदी,लालू, नीतीश को 30 साल से देख लिया आपने, अब एक बार जात छोड़ दीजिए और 3 साल में बिहार में बदलाव की तैयारी कीजिए…जनता से पप्पू यादव की अपील…

Bihar Now

बिजली की तार टूटने से दो भाईयों की मौत

Bihar Now

बिहार में 5 करोड़ वोटरों को नहीं देना होगा दस्तावेज, जानिए चुनाव आयोग ने क्या कहा.,..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो