Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

RJD ने पहले दिन राज्य के 67 प्रखंडों में ‘अम्बेडकर परिचर्चा ‘ के कार्यक्रम‌ का किया समापन..

पटना  ; राजद का प्रखंड स्तरीय ‘अम्बेडकर परिचर्चा ‘ कार्यक्रम के तहत आज राज्य के 67 प्रखंडों में परिचर्चा का कार्यक्रम‌ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि आज से शुरू हुए तीसरे चरण में राज्य के सभी 534 प्रखंडों में ‘अम्बेडकर परिचर्चा ‘ का आयोजन किया जाना है। यह कार्यक्रम आगामी 28 मई तक चलेगा।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि वक्ताओं के लिए प्रखंड आवंटित है साथ हीं सभी प्रखंडों के लिए तिथि भी निर्धारित है। उनके द्वारा निर्धारित तिथि को आवंटित किए गए प्रखंडों में आयोजित परिचर्चा में प्रतिभागियों को बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के विचारधारा के साथ हीं भारतीय संविधान द्वारा दिए गए हक एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके साथ हीं देश की वर्तमान स्थिति और संभावित खतरे को देखते हुए वैचारिक रूप से संगठित और सक्रिय रहने की आवश्यकता बताई जा रही है।

परिचर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने और इसके सकारात्मक परिणाम के लिए प्रत्येक प्रखंड के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्थानीय प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया है।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित इस परिचर्चा में सम्बद्ध प्रखंड के अन्तर्गत आने वाले पंचायतों एवं बुथों के साथी हीं भाग ले रहे हैं।

प्रत्येक पंचायत से कम से कम चार प्रतिनिधि परिचर्चा में प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे हैं जिसमें एक महिला और एक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का प्रतिभागी होना आवश्यक है। अगले चरण में पंचायत स्तर पर भी ‘अम्बेडकर परिचर्चा ‘ का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय परिचर्चा में भाग लेने वाले प्रतिभागी अगले चरण में पंचायत और गांव के स्तर पर परिचर्चा आयोजित करेंगे।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि राजद द्वारा पहली बार इस तरह का कार्यक्रम चला कर गांव स्तर तक के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रयास है कि पार्टी के सभी क्रियाशील साथी वैचारिक रूप से सशक्त रह कर अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सचेष्ट रहें। साथ हीं दिग्भ्रमित करने वाली बातों और अफवाहों से सावधान रहने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

बिहार में 65 कोरोना के नए मामले आए सामने…अब बिहार का कुल आकंड़ा पहुंचा 3872 पर…

Bihar Now

पंद्रह अक्टूबर को खुलेगी सहरसा वैष्णो देवी टूरिज्म ट्रेन

Bihar Now

नीतीश कुमार ने हमारे साथ अच्छा नहीं किया, फिर भी हमने कसम खाई है नीतीश के साथ रहने का … लेकिन राजनीति में कसम‌ का कोई मतलब नहीं होता है – मांझी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो