Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

बम धमाके से खगड़िया के बाद दहला बिहार का भागलपुर, अब तक 12 की मौत…. बिफरे कांग्रेस विधायक, कहा – बारुद के ढेर पर है ‘सिल्क सिटी’ !…

बिहार के भागलपुर में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इमारत में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गए हैं। वहीं अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें देर रात करीब एक बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत में ब्लास्ट के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

धमाके की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक आसपास के कुछ और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार यह धमाका बम बनाने के दौरान हुआ है। जिस मकान में धमाका में हुआ है उस मकान में शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों गोतनी हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गए।

भागलपुर बम ब्लास्ट मामले में अभी तक कुल 12 लोगों की मौतें हो चुकी है इस मामले को लेकर भागलपुर के कांग्रेसी विधायक अजीत शर्मा ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग सरकार से की है इसके साथ ही अजीत शर्मा ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है इसके साथ ही कांग्रेस विधायक आज इस पूरे मामले को विधानसभा सत्र में उठा भी सकते हैं..

धमाके से तकरीबन दो किलोमीटर तक का पूरा इलाका दहल गया, जबकि धमाके की गूंज 4 किलोमीटर तक सुनाई दिए। धमाका शांत होने के बाद लोगों की भीड़ जुटी और खोजबीन शुरू हुई। शीला देवी, गणेश कुमार और एक छह माह के बच्चे की लाश मलबे से कुछ ही देर बाद निकाल ली गई। आधा दर्जन घायलों को भी एक-एक कर अस्पताल ले जाया गय। सभी मृतक और घायल काजवाली चौक, तातारपुर के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर मलबे से कई लोगों की जान बचाई, वहीं पुलिस ने कई घंटे के मेहनत के बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटवाया।

काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार रात हुए बम विस्फोट से शहरी इलाका थर्रा गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तातारपुर चौक और घंटाघर के आसपास तक लोग घर से बाहर निकल आए। घटना के एक घंटे के बाद तक बारूद की गंध पूरे शहरी इलाके में फैलती रही। तातारपुर चौक के पास दोनों ओर के घरों की महिलाएं व बच्चे बाहर निकल आए।

महिला आफरीन, शमीमा आदि ने बताया कि आवाज इतनी तीव्र थी कि खिड़कियां खटखटाने लगीं। ऐसा लगा किसी ने खिड़कियां खटखटाई हैं। हमलोग घर से बाहर आए तो देखा आसपास के लोग भी बाहर निकल आए।

 

Related posts

कोरोना के विस्फोटक स्थिति को देखते हुए बिहार में कैंप करेगी 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम, राज्य सरकार के साथ कोआर्डिनेट कर करेगी कोरोना की समीक्षा…

Bihar Now

JDU में शामिल हुए श्याम रजक, बोले – आज नतमस्तक हूं नीतीश जी के सामने… RJD में घुटन महसूस हो रहा था, परिवारवाद पर जबरदस्त प्रहार…

Bihar Now

Big Breaking :आरा में दो गुटों के बीच जमकर झड़प, आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी, छेड़खानी के विरोध में आक्रोश..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो