Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद में खूनी खेल !… दो पक्षों में जमकर मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला… जांच में जुटी पुलिस..

गोपालगंज बिहार :- जमीन जायदाद का विवाद ना जाने कितने घरों को उजाड़ चुका है । बिहार के गोपालगंज जिले से एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद खून खराबे तक जा पहुंचा ।

एक व्यक्ति अपने हाथों में कुल्हाड़ी लेकर दूसरे व्यक्ति के ऊपर हमला करता नजर आ रहा है । इस हमले को छुड़वाने के लिए कुछ महिलाएं भी वहां मौजूद हैं जो वायरल वीडियो में इस हिंसक झड़प को छुड़वाती में नजर आ रही हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के भागवत परसा गांव का बताया जा रहा है । वही गोपालगंज एसपी से पत्रकारों ने जब घटना के संबंध में जानकारी ली, तब एसपी गोपालगंज आनंद कुमार ने बताया कि भागवत परसा गांव में जमीन विवाद को लेकर ललन प्रसाद और उनके पड़ोसी भाई बसंत कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि ललन प्रसाद अपने घर के दरवाजे पर बैठकर दीवार का प्लास्टर करवा रहे थे। तभी अचानक उनके पड़ोसी बसंत कुमार टांगी लेकर पहुंच गए और हमला करने लगे ।

इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने पकड़ लिया और टांगी लेकर पहुंचे शख्स को जमीन पर पटक दिया. इसके बाद दोनों पक्ष से जमकर मारपीट हुई। वीडियो सामने आने के बाद फुलवरिया पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों पक्ष के बयान पर बुधवार की शाम अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।

Related posts

भारत बंद का बिहार में व्यापक असर, बेगूसराय में भी NH – 31 को किया जाम…महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन…

Bihar Now

अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे नीतीश कुमार, साथ-साथ दिखे नीतीश कुमार और ललन सिंह… एकजुटता का संदेश देने की कोशिश !…

Bihar Now

मनोज झा के ठाकुरों पर दिए गए बयान पर गरमाई सियासत, RJD विधायक के विरोध के बाद बीजेपी आई सामने ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो