Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

“सु”शासन राज में बैंक से 40 लाख की लूट, बंदूक के नोंक पर हुई वारदात…

बड़ी खबर बिहार के जिलों से है जहां दो जिलों में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बता दें खगड़िया शहर के एमजी मार्ग स्थित बंधन बैंक की शाखा से गुरुवार को बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 40 लाख रुपए की लूट की. मामला दोपहर 12:30 बजे का बताया जा रहा है. वारदात में बैंक के गार्ड की बंदूक भी तोड़ दी गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस CCTV खंगाल रही है.

वहीं दूसरी खबर कटिहार से है जहां बाइक सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े पशु व्यवसायी के चलती कार में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसके बाद अपराधियों ने कार से 16 लाख 30 हजार लूट लिए. दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकरी के अनुसार कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर चौक हाइवे पर अपराधियों ने घटना को दिया.

इस घटना के बाद एसपी जितेंद्र कुमार मौक़ाए वारदात पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा- व्यवसायी मधेपुरा से रुपए लेकर पशुमेला खेड़िया जा रहा था. व्यवसायी के जानकारी के अनुसार 16 लाख 30 हजार की लूट कर ली गयी है. कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में 100% उद्द्भेदन अभी तक होता आ रहा है. इस घटना के बाद पुलिस अपने कार्य में जुटी हुई है.

बंधन बैंक की लूट के मामले में बताया जा रहा है कि 5 हथियारबंद अपराधियों बैंक में घुसे और गार्ड से मारपीट कर उसकी बंदूक तोड़ दी. गार्ड का सर भी फोड़ दिया. हथियार के सहारे अपराधियों ने बैंक कर्मियों को धमकाया और लोगों से मारपीट की. बैंककर्मी और ग्राहकों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल भी छीन लिए.

Related posts

बड़ी खबर: बोरवेल में गिरी एक बच्ची, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

साढ़े 3 सालों के बाद पटना पहुंचे लालू प्रसाद यादव, गर्म हुई बिहार की राजनीति…

Bihar Now

नीतीश सरकार के साथ, NDA की बैठक का बहिष्कार…नीतीश से नजदीकी, NDA से नाराजगी…यूपी के बहाने बिहार में निशाने,मुकेश सहनी के बयान के क्या मायने ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो