Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार के साथ, NDA की बैठक का बहिष्कार…नीतीश से नजदीकी, NDA से नाराजगी…यूपी के बहाने बिहार में निशाने,मुकेश सहनी के बयान के क्या मायने ?…

बिहार में सियासी जमीन तैयार कर यूपी में एंट्री लेने वाले बिहार में NDA सरकार के सहयोगी मुकेश सहनी काफी नाराज चल रहे हैं..बीते दिन जिस तरीके से बनारस में बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी को रोका गया। मूर्ति लगाने से रोका गया और 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात कर के वापस मुकेश सहनी को बनारस एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया.

उसको लेकर वीआईपी सुप्रीमो ने अपनी नाराजगी करते हुए आज होनेवाले एनडीए की बैठक के बहिष्कार करने की घोषणा की है। जिसके बाद अब बिहार में नीतीश सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

बिहार के पशुपालन मंत्री ने कहा कि ऐसे बैठक में जाने का कोई लाभ नहीं है,जहां एनडीए के घटक दलों को अपनी बात रखने का मौका न मिले। मुकेश सहनी ने कहा गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने कल जिस तरह का व्यवहार यूपी सरकार द्वारा किया गया, उसको लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। मुकेश सहनी ने कहा कि हम एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बाद भी यूपी में भाजपा सरकार ने हमें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा सबका साथ सबका विश्वास की बात करना कहीं से भी सही नहीं है। कम से कम यूपी में सबका साथ भाजपा नहीं दे रहा है।

हालांकि सहनी ने इस दौरान बिहार सरकार को समर्थन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी सरकार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है. न हीं सरकार से अपना समर्थन वापस लेने जा रहे हैं। लेकिन ऐसे बैठक में शामिल होने का कोई लाभ नहीं है।

Related posts

रक्षा बंधन पर बनाई गई सांग वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, महज चंद दिनों में लाखों लोगों ने देखा, लोकप्रिय बना ये वीडियो…

Bihar Now

Bihar Now

जेल जाने के डर से हो रही विपक्षियों की बैठक, विपक्षी एकता की बैठक पर सुशील मोदी का सियासी हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो