Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बड़ी खबर: बोरवेल में गिरी एक बच्ची, जिम्मेदार कौन ?

बड़ी खबर इस वक्त खगड़िया से आ रही है जहां नल के लिए किए गए गड्ढे में एक 8 वर्षीय बच्ची गिर गई है.. जानकारी के मुताबिक,जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत खजरैठा प़चायत के वार्ड नम्बर -16 में शहरबन्ना निवासी ब्रजेश शर्मा की 8 वर्षीय पुत्री जिज्ञासा कुमारी बोरवोल में गिर गई है. …

मालूम हो कि जल नल योजना के तहत कार्य चल रहा था, जिसके तहत इलाके में कई जगह गड्ढे करके छोड़ दिया गया है.. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार इस बाबत संबंधित अधिकारी को शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई न ही गड्ढे को ढका गया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है कि एक बच्ची  उसमें गिर गई है..

हालांकि बच्ची को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्ची का रेस्क्यू नहीं हो पाया है… सबसे बड़ा सवाल, संबंधित विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही इस बच्ची के साथ हुई दुर्घटना का जिम्मेदार कौन ???

धनंजय झा, बिहार नाउ

Related posts

‘व्यक्तिगत विवादों से होने वाली हत्याओं को रोकना मुश्किल’, बिहार के डिप्टी सीएम का क्राइम कंट्रोल पर चौंकाने वाला बयान…!

Bihar Now

बदमाशों का कहर,एक दूकान में तोड़- फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात…

Bihar Now

Exclusive : दिल्ली दंगे में मारे गए बिहार के बच्चे के परिजन को बिहार सरकार करें हर संभव मदद – मदन मोहन झा

Bihar Now