Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री को लेकर JDU के पोस्ट पर भड़के सम्राट, कहा – पहले अपने पाप के बारे में बताएं नीतीश, तब करें प्रायश्चित की बात…

 

देश में 15 अगस्त को लेकर तैयारियां जोरों पर है ..15 अगस्त यानी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पर झंडा फहराएंगे.. लाल किला पर झंडा फहराने को लेकर सियासत तेज हो गई है .. जेडीयू ने प्रधानमंत्री के झंडा फहराने को लेकर एक पोस्ट किया है,जिसके बाद बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है ..

जेडीयू ने अपने पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री को लाल किला पर कल आखिरी बार झंडा फहराने की बातें कही है,जिसके बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है…

जेडीयू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी बार लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे, ऐसे में उन्हें अपने झूठे वादों के लिए प्रायश्चित कर लेना चाहिए। जेडीयू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए इस पोस्ट के बाद बीजेपी के साथ से एनडीए के तमाम दल हमलावर हो गए हैं।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि

जेडीयू के लोग सपना देखना बंद कर दे क्योंकि पीएम मोदी 2024 ही क्या अभी कई सालों तक लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे। नीतीश कुमार जो पाप किए हैं पहले उसके बारे में लोगों को बताएं।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि किसी की मानसिक स्थिति ही खराब हो गई है तो उसपर कुछ नहीं कहना बेकार है। जेडीयू तो किसी पार्टी के स्वरूप में ही नहीं है, ये तो सिर्फ कट पेस्ट वाली पार्टी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी लगातार कई साल लाल किला पर तिरंगा फहराते रहेंगे, इसलिए जेडीयू के लोग सपना देखना बंद कर दें। नीतीश कुमार ने तो खुद को दरभंगा में प्रधानमंत्री घोषित कर चुके हैं। नीतीश कुमार को सपना देखने दीजिए, 2024 में नरेंद्र मोदी ही लाल किला पर झंडा फहराएंगे।

सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार पहले अपने पाप को लोगों से बताएं, तब प्रायश्चित की बात करें। नीतीश कुमार ने पिछले 18 वर्षों में सिर्फ बिहार को धोखा दिया है। दरभंगा एम्स के मामले में सरकार पूरी तरह से झूठ बोल रही है।

साल 2020 में भारत सरकार ने 1265 करोड़ रुपया स्वीकृत कर दिया था, 2021 में जमीन ट्रांसफर कर दिया गया। उस जमीन पर 65 करोड़ रुपए का मिट्टी भराई का काम हुआ और इसके बाद नीतीश ने उसे रद्द कर दिया।

Related posts

राज्यसभा चुनाव 2026: नीतीश कुमार समेत NDA के सभी पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और गठबंधन के बड़े नेता रहे मौजूद…

Bihar Now

BPSC का बड़ा बयान, नहीं रद्द होगा परीक्षा… 300-400 छात्रों के लिए नहीं रद्द करेंगे…

Bihar Now

IT कंपनी सुपरसेवा मुजफ्फरपुर में बनाएगी सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने इकाई का किया शिलान्यास …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो