Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव के बयान पर जेडीयू का हमला, कहा – नीतीश कुमार की यात्रा से डर गए लालू यादव…

मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर सियासत शुरू हो गई है … नीतीश कुमार की यात्रा पर लालू प्रसाद यादव ने तंज कहते हुए कहा कि नीतीश कुमार आंख सेंकने जा रहे हैं … लालू यादव के इस बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है … लालू यादव के बयान पर न सिर्फ जेडीयू बल्कि बीजेपी भी हमलवार है …इसी कड़ी में जेडीयू ने लालू पर जवाबी हमला बोला है …

बिहार प्रदेश जनता दल यू के महासचिव रंजीत कुमार झा ने लालू यादव के द्वारा महिलाओं के बारे में दिए गए बयान की घोर निंदा की है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव की इस बयानबाजी से साफ जाहिर होता है कि वह अब भी उसी बिहार की कल्पना में जी रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने कुशासन और अराजकता से बर्बाद किया था। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि ये 90 का बिहार नहीं है, ये नीतीश कुमार का बदला हुआ बिहार है जहां समाज सुधार और सुशासन को प्राथमिकता दी जाती है।

रंजीत झा ने कहा कि नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा पर निकलने वाले हैं जिसका डर लालू यादव और उनकी पार्टी पर साफ झलक रहा है। नीतीश कुमार जी के प्रति बिहार की जनमानस में असीम लगाव से लालू यादव बौखला चुके है, इस तरह की मर्यादाहीन भाषा से लालू यादव अपनी गिरती साख को और नीचे ले जा रहे हैं। बिहार के लोग अब जागरूक हैं, लंपटई और अमर्यादित बयानबाजी का दौर अब बिहार में खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव की बौखलाहट यह साबित करती है कि बिहार में विकास की जीत तय है, और एनडीए 2025 में बिहार में प्रचंड बहुमत से लौट रही है।

उन्होंने लालू यादव को यह सलाह दिया कि ऐसी मर्यादाहीन बयानबाजी से उनको बचना चाहिए, क्योंकि बिहार के लोग अब इस तरह के स्तरहीन बयान का जवाब देना भी जानते हैं।

Related posts

प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में युवक ने लगाई फांसी, थानाध्यक्ष सस्पेंड !…

Bihar Now

BJP विधायक के बिगड़े बोल…कहा – मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना सबसे बड़ा झूठा बात है…

Bihar Now

Big Breaking: नीतीश कुमार से मिले जीतन राम मांझी, मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो