Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिस्वास्थ्य

5 दिवसीय पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान की शुरुआत CS ने बच्चों को खुराक पिलाकर की…

20 से 24 जनवरी तक चलेगा यह अभियान

– 6.50 लाख बच्चों से अधिक को दिया जायेगा पोलियो का ड्रॉप
दरभंगा. 20 जनवरी: जिला में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरूआत सोमवार से की गई . सिविल सर्जन डॉ एएन झा ने कार्यक्रम की शुरूआत बेनीपुर स्थित बहेरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 117 पर नवजात को खुराक पिलाकर की. यह अभियान 20 से 24 जनवरी तक चलाया जायेगा.

7 लाख से अधिक घर चिन्हित:

सीएस डॉ झा ने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कार्यक्रम के दौरान 1742 टीका कर्मी घर- घर जाकर चिन्हित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे. कार्यक्रम में सफल कार्यक्रम के लिये 174 ट्रांजिट टीम, 58 मोबाइल टीम एवं 646 पर्यवेक्षक को लगाया गया है. इसके तहत 136 सब डिपो बनाया गया है. सीएस ने कहा कि टीकाकरण के लिये 7.36 लाख घरों को चिन्हित किया गया है. इन चिन्हित घरों में 5 वर्ष तक के 6.70 बच्चों को पोलियो की ख़ुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा सभी बच्चों को टीकाकरण करने के लिये पूर्व में संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है.

प्रतिदिन होगी अभियान की समीक्षा:

डीआईओ डॉ एके मिश्रा ने बताया प्रत्येक दिन टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की जायेगी. इस दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेनीपुर डॉ ए एन झा, सीडीपीओ लक्ष्मी रानी, डब्लयूएचओ जेनेवा से आयी सैनजागरगल, जेनिया फिनर्टी, डॉ राजेंद्र सिंह, एसएमओ डॉ बसवराज ,यूनिसेफ एसएमसी शशीकांत सिंह, ओंकार सिंह, भीसीसीएम पंकज कुमार, बीसीएम देवेश्वर चौधरी, एफएम पोद्दार, बीएचएम रीना सिंह, बीएमइ राजीव झा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका मुन्नी कुमारी, सेविका किशोरी देवी, एएनएम किरण कुमारी मौजूद थे.

Related posts

‘नीतीश चचा से नहीं चलेगा बिहार’ जन विश्वास यात्रा के दौरान नवादा में गरजे तेजस्वी

Bihar Now

Breaking : “जल” सैलाब के बीच सीएम नीतीश कुमार, जमीन पर उतर कर जमीनी हकीकत जानने की कवायद, मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया सर्वेक्षण…

Bihar Now

CAA और NRC के खिलाफ यंग इंडिया ने बनाया मानव श्रृंखला…

Bihar Now