Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार के लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल…मुख्यमंत्री ने जताया शोक !…

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम (इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिजली के पोल में करंट की चपेट आने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते आज मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्दालु पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बताया जाता है कि हादसा सुबह करीब 6.45 के आसपास हुआ। उस वक्त जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े थे। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट आने से भगदड़ मच गई और एक के ऊपर एक श्रद्धालु गिरते चले गए। ताजा जानकारी के मुताबिक सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

डीएम सहित तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताया है.. उन्होंने कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Related posts

7 th की छात्रा बनी DM, सीतामढ़ी प्रशासन ने उठाया अनोखा कदम…

Bihar Now

बिहार में MLC चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दरभंगा से मो.इम्तियाज नूरानी को बनाया उम्मीदवार…

Bihar Now

रणक्षेत्र बना पटना का इनकम टैक्स चौराहा, बिजली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो