Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर : छात्राओं से अभद्र व्यवहार के मामले में प्रधानाध्यापिका-शिक्षक निलंबित…

पटना। मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित लालू छपरा मध्य विद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से स्पर्श करने के मामले में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई की। स्कूल के विशिष्ट शिक्षक रतन लाल सहनी और प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी को निलंबित कर दिया गया।

शिक्षक सहनी पर छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को दूषित करने का आरोप है।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर आरोप है कि शिक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत के बाद भी उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की। इसे उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही माना गया है। दोनों के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा। विभागीय कार्यवाही के दौरान मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।

Related posts

वेतन भुगतान में गड़बड़झाला को लेकर सड़क पर TET शिक्षक, विरोध जताते हुए विभाग का दलालों के साथ गठजोड़ का आरोप ! …

Bihar Now

CAA और NRC को लेकर बंद का दुकानदारों ने किया विरोध…

Bihar Now

उपद्रवियों ने श्राद्ध कर्म में लगाए गए समियाना सहित आधे दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले, मौके पर SP खुद कर रहे हैं कैंप

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो