Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी…

मुजफ्फरपुर : शहर के बैरिया बस स्टैंड में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट के कारण एक खड़ी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रियों और लोगों में हड़कंप मच गया। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास खड़ी अन्य बसों और वाहनों के भी इसकी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों और बस स्टैंड कर्मियों ने तत्काल सूझबूझ का परिचय दिया। जेसीबी की मदद से मौके पर बालू मंगवाकर जलती बस पर डाला गया, जिससे आग की तीव्रता को कम करने में मदद मिली और आसपास खड़े वाहनों को बचाया जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related posts

Bihar Now

Safe Pokies Best Payout

Bihar Now

बिहार में अजीबोगरीब FIR !… गांव के सभी ब्राह्मणों पर केस, जो वहां नहीं रहते वो भी आरोपी,12 गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो