Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बजट पर जेडीयू का बयान, सरकार के निश्चय को जमीन पर उतारने वाला बजट…

मौजूदा बजट को लेकर जहां विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है साथ ही बकवास बजट करार दे रहा है वहीं जेडीयू बजट को बेहतरीन और जनता के हक में बता रही है…

युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने आज उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा पेश किये गए बिहार की आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागतयोग्य है। उन्होंने बिहार बजट को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में हर व्यक्ति के लिए राहत दी गई है। उन्होंने कहा की श्री नीतीश कुमार ने विधान सभा चुनाव में जो बायदे बिहार की जनता से किया उसे पूरा करने वाला ये बजट है ।

झा ने कहा की बिहार की यह आम बजट राज्य की अर्थव्यवस्था को और भी ज्यादा गति देगा जिससे राज्य में चहुँमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा की यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार में श्री नीतीश कुमार के द्वारा पूर्व से ही सात निश्चय के अंतर्गत सभी ‘योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बजट घोषणा के पूर्व से ही बिहार में नीतीश सरकार आम लोगों के हितो के लिए काम कर रही है।

श्री झा ने कहा की बजट के माध्यम से शहर में रह रहे भूमिहीन गरीबों को बहुमंजिला इमारत में मकान देना अत्यंत सराहनीय है। श्री झा ने कहा की नीतीश सरकार सदैव महिलाओं के हित की सोचते हैं और आज इसी को देखते हुए महिलाओं को पांच लाख रुपये तक ऋणमुक्त योजना को लाया गया हैं।

 

Related posts

Victorian Gambling Legislation

Bihar Now

पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी… अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस…

Bihar Now

Victorious Pokies In New Zealand Real Money With Free Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो