Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी… अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस…

बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई. जिसके बाद आनन फानन में पटना जंक्शन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने फौरन स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की जांच के साथ-साथ प्लेटफार्म की भी जांच की. खास तौर पर यात्रियों के बैग एंड बैगेज की जांच की गई.

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग 11 बजे पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ये धमकी RPF को फोन पर मिली. जिसके बाद पटना जंक्शन ने आरपीएफ पोस्ट को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने पूरे पटना जंक्शन की जांच की.

वहीं इस मामले में रेल DSP हेड क्वार्टर सुशांत रेल डीएसपी लॉयन ऑर्डर JRF समेत कई अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. यह धमकी भरा कॉल सहरसा से आया है. पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है.

Related posts

नीतीश और नवीन पटनायक के बीच हुई मुलाकात, विपक्षी एकजुटता को लेकर‌ चर्चा… ललन सिंह और संजय झा भी रहे मौजूद…

Bihar Now

गोलियों की गूंज से सहमा सहरसा,वर्चस्व को लेकर चली गोली, एक घायल…

Bihar Now

राहत के लिए पटना की सड़कों पर निकले पप्पू यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो