Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बंगाल की युवती ने जमुई में सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप नशीला पदार्थ खिलाकर सूर्या होटल के एक कमरे में तीन दिनों तक किया गया दुष्कर्म एक युवती ने जसीडीह रेल पुलिस को दी जानकारी जसीडीह रेल पुलिस ने टाउन थाना की पुलिस को दी सूचना होटल संचालक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ देह व्यापार की भी बातें आ रही सामने, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट, मो. अंजुम आलम

 

जमुई: शहर के सतगामा स्थित सूर्या होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर बंगाल की एक युवती के साथ तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

इसकी जानकारी जसीडीह रेल पुलिस द्वारा टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उंसके बाद टाउन थाना की पुलिस ने होटल संचालक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि मुख्य अभियुक्त कृष्णपट्टी निवासी रौशन सिंह फरार हो गया।

दरअसल मामले का उजागर उस वक़्त हुआ जब नशे की हालत में युवती जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसपर रेल पुलिस की नजर पड़ी और पुछताछ के दौरान दोनों युवतीयों में से एक युवती ने रेल पुलिस को आपबीती सुनाई।

उंसके बाद रेल पुलिस दोनों युवती को लेकर टाउन थाना पहुंच गई, फिर टाउन थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान कई साक्ष्य भी मिले हैं, देह व्यापार की भी बातें सामने आई हैं। युवती के मुताबिक वे दोनों बंगाल की रहने वाली है।

20 जुलाई को उसे किसी काम का बहाना बनाकर जमुई बुलाया गया था और सूर्या होटल के एक कमरा में रखा गया था। उंसके बाद नशीली दवाइयां खिलाकर एक युवती के साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस घटना के कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

पैसा के लेन देन में हुआ भंडाफोड़

बताया जाता है कि रौशन कुमार सिंहा के द्वारा बंगाल से अलग-अलग युवतियों को जमुई बुलाया जाता है और देह व्यापार जैसी अवैध धंधा करवाया जाता है।

इसका खुलासा युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के बाद छापेमारी के दौरान हुई है। पूरे मामले में ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है

कि पैसे के लेनदेन में मामला देह व्यापार से दुष्कर्म की वारदात तक पहुंचा है। बताया जाता है कि सौदा के मुताबिक युवती को पैसा नहीं मिला था, जिस वजह से दोनों युवती आपस में झगड़ा करते हुए बंगाल के लिए रवाना हुई थी।

इसी दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन पर उतरी और दोनों आपस में ही पैसा को लेकर झगड़ा करने लगी। तभी दोनों पर रेल पुलिस की नजर पड़ी और दोनों युवती में से एक युक्ति ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रेल पुलिस को जानकारी दी।

Related posts

Big Breaking :बेगूसराय के SBI बैंक की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, कई ATM जलकर खाक,मौके पर पहुंची 5 दमकल की गाड़ियां ,आग पर काबू पाने की कोशिश…

Bihar Now

गरीबों को मिला बिहार सरकार के मंत्रियों का सहारा ! …

Bihar Now

विधानसभा में आंखों पर काली पट्टी बांध कर विरोध कर रहे विपक्ष, पटना DM, SSP सहित तमाम दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त की मांग..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो