Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने 5 गोलियां मारी, इलाके में दहशत…

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना अलौली थाना क्षेत्र के फुलतौड़ा पुल के पास की है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसे पांच गोलियां मारीं. इसके बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

मृतक की पहचान मेघौना गांव निवासी जंगली पटेल के रूप में हुई है. वह बस स्टैंड पर किरानी का काम करता था.

हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Related posts

Breaking : छपरा विस्फोट कांड में 6 लोगों की मौत… घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम… घटना या साजिश ? …

Bihar Now

कांग्रेस पर “PK” का तंज, बोले- मैं 11 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं मुझे जमीन पर न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता न कार्यक्रम दिखा…

Bihar Now

मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ झड़प, थानाध्यक्ष को मारी गोली, दो महिला सहित 4 लोग घायल..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो