Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ झड़प, थानाध्यक्ष को मारी गोली, दो महिला सहित 4 लोग घायल..

बिहार के गया में मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों द्वारा फायरिंग के दौरान कई लोग घायल हो गए। इस क्रम में टनकुप्पा के थाना प्रभारी को भी पैर में गोली लगी। घायलों में दो महिला सहित दो अन्य भी शामिल है।

घटना तब घटी जब मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए मियाद के दरमियान मूर्ति विसर्जन में विलंब होने के दौरान पुलिस और मूर्ति विसर्जन करने वाले उपद्रवियों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग के क्रम में टनकुप्पा के  थाना प्रभारी को पैर में गोली लग गई। हालांकि दो अन्य घायलों का इलाज पास स्वास्थ्य प्राथमिक केंद्र में इलाज कराया गया , जो खतरे से बाहर है।

टनकुप्पा थाना प्रभारी को पैर में गोली लगी जिसके बाद अधिक रक्तस्राव के वजह से उन्हें आनन-फानन में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि उपद्रवियों की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हर हाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रव करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा।

 

Related posts

लापरवाह पैनोरमा बिल्डर्स की मनमानी ने उड़ा दी कई घरों की नींद…पूछ रही जनता, आखिर क्यों ख़ामोश है जिला प्रशासन ?…

Bihar Now

बिहार में बेकाबू कोरोना ,एक साथ मिले 901 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 23300 पर….

Bihar Now

BPSC अभ्यर्थियों को मिला RJD का साथ !…. नीतीश सरकार से RJD ने कर दी बड़ी मांग, कहा – सरकार जिद्द छोड़, अविलंब री-एग्जाम की करें घोषणा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो