Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में BJP के बड़े नेता की गोली मारकर हत्या ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष थे उमा भूषण तांती

भागलपुर : बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है. वो राजनेता को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते हैं. भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में अंजाम दिया गया.

बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर के पास गोली मारी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान उमा भूषण तांती के तौर पर की गई है. वह भाजपा में मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे.

पुलिस ने बॉडी को मायागंज अस्पताल लाया है, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि काली पूजा को लेकर उगाही हो रहे चंदा को लेकर विवाद था. इसी विवाद में सिर में गोली मारी है.

इधर, घटना की सूचना के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची. पिता के शव को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं. सूचना के बाद एसडीपीओ सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. दबी जुबान में बीजेपी के ही एक नेता पर संगीन आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलु को खंगालने में जुटी हुई है. स्थिति को देखते हुए वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं.

Related posts

San Miguel Australian Casino

Bihar Now

बीजेपी के सम्राट का तंज, कहा – जब पक्षी ही उड़ गया, तो विपक्षी एकता क्या होगा ?… बिहार में महाराष्ट्र जैसा हाल होगा…

Bihar Now

बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिका में CBI या SIT से जांच की मांग….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो