Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिका में CBI या SIT से जांच की मांग….

बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। बीजेपी कार्यकर्ता भूपेश नारायण ने इस मामले में 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

जिसके बाद उनकी याचिका स्वीकार कर 25 जुलाई को इस मामले में पहली सुनवाई हुई थी। इस दौरान मामले की अगली सुनवाई की तारीख 31 जुलाई को दी गई थी। ऐसे में अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्त्ता भूपेश नारायण ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्त्ता पर हुए लाठीचार्ज मामले में न्याय की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर क।

अपनी याचिका के जरिए उन्होंने इस पूरे मामले की CBI या SIT से जांच की मांग की है। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी इस मामले में पक्षकार बनाया है। इसके साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। जिसके बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की है।

बता दें कि ,13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान हुए भाजपा नेता पर जमकर लाठीचार्ज हुई थी। जिसमें पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस लाठीचार्ज से उनके एक नेता विजय सिंह की मौत हो गई। इसके साथ ही पार्टी के सांसद जर्नादन सिंह सिग्रिवाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं को चोट आई।

जबकि पटना जिला प्रशासन का कहना कि, भाजपा के नेता की मौत का जो आरोप लगाया जा रहा है वो गलत है। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुक जाना मौत का कारण बताया गया है।

Related posts

Free Real Popular Pokies

Bihar Now

Big Breaking : देशभर में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन 4 …

Bihar Now

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर दरभंगा DM,मास्क जांच अभियान को लेकर खुद सड़क पर उतरे DM व सिटी एसपी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो