Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के कई जिलों में आज बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट….

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं… हर कोई बदलते मौसम व मॉनसून की बाट जोह रहा है.. ऐसे में लोगों को खुश‌ कर देने वाली खबर सामने आई है और गर्मी से निजात मिल पाएगी… मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है ….

सूबे में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। सोमवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में झमाझम बारिश के अनुमान जताया जा रहे हैं।

वहीं, मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया है। आसमान में बादलों को देखकर किसानों को भी थोड़ी उम्मीद जगी हैं। फिलहाल मॉनसून ट्रफ पटना से होकर गुजर रहा है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा तक फैला है। इसके प्रभाव से झमाझम बारिश के प्रबल आसार हैं।

दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार को पटना सहित 25 जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार जताए हैं। कैमूर, नवादा और रोहतास में सोमवार को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। रविवार को पटना समेत 20 शहरों का अधिकतम तापमान नीचे आया है।

वहीं सोमवार की सुबह आठ बजे से पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, किशनगंज और शेखपुरा जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश जबकि नवादा, जमुई और गया जिले में एक दो जगहों पर अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Related posts

Casino In Melbourne County Au

Bihar Now

पटना में रिटायर्ड DSP के इकलौते बेटे ने गोली मार कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

एमडीएम का विषाक्त भोजन खाने से लगभग दो सौ छात्र बीमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो