Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

SDO पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह ?

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह रविवार को एसडीओ पर भड़क गए। एसडीओ डॉ निशांत पर भड़कते हुए मंत्री ने पहले तो कहा कि ‘आप तो एसडीओ हैं, बाबू हैं आप तो गाड़ी से कैसे उतरेंगे।’ फिर मंत्री ने एसडीओ को उनका कर्तव्य भी याद दिलाया और बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी उचित व्यवस्था अविलंब करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि जनता के तरफ से आपकी बहुत तारीफ सुनी है, लेकिन इन तारीफों के चक्कर मे मत रहिए और बढ़िया से कीजिये। हम जनप्रतिनिधि हैं और हमसे अधिक जिम्मेदारी आपकी है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हम डीएम, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।

दरअसल केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह रविवार को जिले के बछवाड़ा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गये थे।

इस दौरान भारी बारिश हो रही थी और बारिश के दौरान भी मंत्री सर पर गमछा डाले बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी खुद फोन कर बुलाया था। दूसरी जब एसडीओ वहां पहुंचे तो बारिश के कारण वे गाड़ी से नहीं उतरे। एसडीओ को गाड़ी में बैठा देख मंत्री भड़क गये और उन्होंने एसडीओ पर जम कर भड़ास निकाल दी। इस दौरान एसडीओ डॉ निशांत चुपचाप खड़े रहे, साथ ही वहां दर्जनों स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Related posts

वंडर एप्प में उत्कृष्ट कार्य करने वाली A.N.M हुई सम्मानित…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली…

Bihar Now

मुखिया जी का महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो, सरकारी योजनाओं का लाभ देने के बदले गंदा हरकत, वीडियो वायरल…

Bihar Now