Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सुशील मोदी का तेजस्वी पर हमला…

” अपने पार्टी का चरित्र देखें तेजस्वी “…

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष पर पलट वार करते हुए कहा अपनी पार्टी का चरित्र और चेहरा देख लेना चाहिए। दरअसल तेजस्वी यादव ने रविवार को सूबे की सरकार पर हमला करते हुए कानून व्यवस्था को चौपट बताया था।

उन्होंने कहा था कि सूबे की सरकार अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है और डीजीपी तथा डिप्टी सीएम अपराधियों से रहम करने की बात कहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस राजद के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद सजायाफ्ता हैं। जिसका अल्पसंख्यक मोर्चा सजायाफ्ता बाहुबली शहाबुद्दीन की फोटो लगाकर बैठक करता है। नाबालिग से बलात्कार के दोषी एक विधायक को विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी और अब बलात्कार के आरोप में पार्टी के दूसरे विधायक की गिरफ्तारी होने वाली है। उसके नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को कानून व्यवस्था पर बोलने से पहले अपनी पार्टी का चरित्र और चेहरा देख लेना चाहिए।

जिन लोगों ने सत्ता मिलने पर अपराधियों की मदद से संपत्तियां बनायी और बदले में अपराधियों का राजतिलक किया, वे भ्रष्टाचार के चलते सत्ता छिन जाने के बाद अपराध पर प्रवचन दे रहे हैं।

Related posts

Pokies With Welcome Bonus No Deposits

Bihar Now

पटना सिविल कोर्ट के जज का एक्सिडेंट… पिता, भाई समेत तीन की मौत, मचा कोहराम… मधेपुरा से लौटने के दौरान हुआ हादसा…

Bihar Now

बेतिया में फाइनेंस बैंक से 8.77 लाख की लूट, पास में ही खड़ी थी 112 की गाड़ी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो