Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में कलश यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी… पुलिस के मुताबिक, होली से था विवाद, तो फिर अभी तक कार्रवाई से क्यों बचती रही पुलिस !…

सुभाष शर्मा, दरभंगा 

दरभंगा – जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी रही गांव में कल दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रही श्रद्धालुओं पर एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जिसके कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुई। इस मामले में 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, पथराव के पीछे मुर्गी को मारने का अफवाह फैला जिस को लेकर मुस्लिम समुदाय के द्वारा छत से श्रद्धालु के ऊपर पथराव कर दिया गया। जिसके द्वारा दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहुंच कर स्थिति सामान्य कर दिया गया।

वही पंचायत के पूर्व मुखिया विकास कुमार ने बताया कि होली के दिन समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेल रहे युवाओं को घायल कर दिया था। बाद में बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन रविवार को नवरात्रि के कलश बैठा कर से लौट रही भीड़ पर हुए पथराव किया गया लेकिन पुलिस पहुंच कर स्थिति सामान्य कर दिया गया।

ग्रामीण एसपी आलोक ने कहा कि कल 4 बजे के करीब सूचना मिली कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। तथा मारपीट की घटना घटी है। सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान व आसपास की थाना सहित वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुट गए।

अनुसंधान के क्रम में पता चला कि कल एक पक्ष धार्मिक आयोजन कर लौट रहे थे। उसी क्रम में एक समुदाय के लोगों के द्वारा कहा गया कि दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा उनके मुर्गा को डंडा से मार दिया गया है।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों समुदाय के बीच मारपीट और रोड़ेबाजी शुरू हो गया। वर्तमान में वहां की स्थिति नियंत्रण में है। वहां पर मौजूद प्रशासनिक लोगों के द्वारा जिन लोगों की पहचान हुई है। उन लोगों को गिरफ्तार कर लाया गया है। उनलोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इस मामले में 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस घटना में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है। तथा हमलोगों की घटना पर नजर बनी हुई है।

Related posts

CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान : पुल निर्माण एजेंसी पर होगी सख्त कार्रवाई.. विपक्षी एकता की बैठक अब 12 जून को नहीं..

Bihar Now

“हिन्दू धर्म ही सनातन धर्म है, नहीं मानने वाले अपना लें इस्लाम धर्म”… गिरिराज सिंह का बड़ा हमला …

Bihar Now

फिर डराने लगा कोरोना !.. बिहार में फिर मिले कोरोना के 6 नए मरीज, एक्टिव केस 23, कई जगह जांच किट की समस्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो