Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

ईद पर जालीदार टोपी में नजर आए PK, किस बात पर बोले BJP से अधिक दोषी नीतीश कुमार?

किशनगंज में ईद मिलन समारोह में शामिल हुए प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश कुमार सिर्फ मुखौटा हैं, सरकार अमित शाह और उनके अधिकारी चला रहे हैं

किशनगंज। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज किशनगंज में अंजुमन इस्लामिया ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने क़दम रसूल स्थित मदरसा अमजदिया ईदगाह में चादरपोशी की और ईद पर समाज में शांति, सद्भाव और एकता तथा लोगों के जीवन में खुशहाली की दुआ मांगी।

ईद मिलन कार्यक्रम के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में नीतीश सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके हुए और मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। नीतीश कुमार खुद सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं, बल्कि भाजपा ने उन्हें 13 करोड़ लोगों के ऊपर बैठा रखा है। नीतीश कुमार सिर्फ मुखौटा हैं जबकि दिल्ली में बैठी सरकार और उनके अधीन कुछ अधिकारी सरकार चला रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम वक्फ कानून के खिलाफ हैं। अगर मुस्लिम समुदाय को विश्वास में लिए बिना वक्फ कानून पारित किया जाता है तो यह पूरी तरह से गलत होगा। हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को दिए गए अधिकारों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप, वह भी समाज की असहमति के बाद, कतई उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर वक्फ कानून पारित होता है तो इसके लिए भाजपा से ज्यादा नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के सांसद जिम्मेदार होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर जदयू के सांसद वक्फ के खिलाफ वोट करते हैं तो यह कानून नहीं बन सकता। और अगर वे वक्फ के खिलाफ वोट नहीं करते हैं तो खुद को गांधी और लोहिया का अनुयायी कहना गलत होगा।

Related posts

Biggest Wins Casino Pokies

Bihar Now

एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का असर,गैस की कालाबाजारी रोकने हेतु DM ने दिए निर्देश…

Bihar Now

अररिया प्रकरण में कार्रवाई के बजाए आरोपी अधिकारी को कैसे मिली प्रोन्नति, ज़वाब दें नीतीश कुमार – RJD

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो