Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

भोजपुरी फिल्म ‘अपहरण’ का धांसू टीजर आउट, यश कुमार ने अपने यूनिक एक्शन से मचाया धमाल…

कथा प्रधान फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलों में रहने वाले अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘अपहरण’ का धांसू टीजर आउट हो गया है। उनकी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।

लेकिन उससे पहले फिल्म के टीजर ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस का तापमान बढ़ा दिया है। फिल्म के टीजर में एक बार फिर से यश कुमार का यूनिक एक्शन देखने को मिला है, तो फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी भी टीजर में दर्शकों को सरप्राइज़ करती नजर आ रही हैं।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=PafoKx4BO6E

यश कुमार की फिल्म ‘अपहरण’ का टीजर कैप्टन वाच हिटस के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। टीजर का रन टाइम 1:09 मिनट है, जो फिल्म के प्रति गजब का आकर्षण पैदा करती है। टीजर की लोगों ने जमकर तारीफ की है। वहीं, इसको लेकर यश कुमार ने कहा कि एक शानदार कहानी पर फिल्म ‘अपहरण’ का निर्माण हुआ है। टीजर, महज एक झलक है। फिल्म और भी लाजवाब बनी है, जिसके लिए हमने बेहद मेहनत की है। फिल्म जब रिलीज हो, सब लोग फिल्म को सिनेमाघरों में जा कर देखें। तभी फिल्म का असली मजा आएगा। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होगा। फिल्म में गाने और संवाद भी ऑडियन्स को आकर्षित करेगी।

आपको बता दें कि फिल्म ‘अपहरण’ के निर्माता अमित गुप्ता और अजय गुप्ता हैं, जबकि सह निर्माता आलोक गुप्ता, उमा गुप्ता, रितु गुप्ता, राखी गुप्ता हैं। निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में यश कुमार और प्रियंका रेवड़ी के साथ गौरी शंकर, पूनम सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। सहायक निदेशक विनय सिंह, विवेक मिश्रा, धनंजय सिंह, चंद्र भूषण मौर्य हैं। कहानीकार अजय श्रीवास्तव, संगीतकार छोटे बाबा और गीतकार छोटू यादव हैं। कोरियोग्राफर राम देवन और पप्पू खन्ना हैं। डीओपी समीर, जहांगीर हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फाइट मास्टर प्रदीप खरका एंड कंपनी हैं। टीज़र दिलीप का है। डिजिटल पार्टनर भोजपुरी कैप्टन हैं और विशेष धन्यवाद दौलत राम गुप्ता को है।

Related posts

MLC चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में घमासान, बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का एलान..

Bihar Now

बेगूसराय की तीन सगी बहनों ने पेश की मिसाल, एक साथ पास की दरोगा की प्रारंभिक परीक्षा…

Bihar Now

कटिहार में बड़ा हादसा !.. सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 2 घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो