Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस पर “PK” का तंज, बोले- मैं 11 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं मुझे जमीन पर न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता न कार्यक्रम दिखा…

मुजफ्फरपुर: कांग्रेस पार्टी द्वारा कन्हैया कुमार को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और वो खूब सुर्खियों में हैं कि कन्हैया कांग्रेस को बिहार में जिंदा कर पाएंगे। इस पर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब किसको कौन सी जिम्मेदारी कौन सा दल दे रहा है ये तो दलों की अपनी समझ है।

RJD की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और जगदानंद बाबू पर है अब ये पद उन्हें क्यों दिए ये तो RJD वालें बता सकते हैं। कांग्रेस वाले बता सकते हैं कि वो बिहार में क्या करना चाहती है?

*मुझे बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी: प्रशांत किशोर*

जहां तक मेरा सवाल है तो मैं बिहार में हूं और इसी राज्य में पदयात्रा कर रहा हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है और कांग्रेस के संदर्भ में मुझसे सवाल का जवाब चाह रहे हैं तो हमको बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी।

मैं पिछले 11 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं मुझे न कहीं कांग्रेस दिखा न कांग्रेस का झंडा दिखा न ही कोई कार्यकर्ता दिखा न ही कोई कार्यक्रम दिखा। इसके बावजूद कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है अगर बिहार में कोई प्रयास कर रही है तो अच्छा है।

Related posts

रोहतास में लोक गायिका की बहन को घर से जबरन उठाया, फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद की मारपीट

Bihar Now

बेगूसराय में खुलेआम उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, प्रशासन की मौजूदगी में प्रवासियों ने लूटा नाश्ता व पानी, मूकदर्शक बने रहे मौजूद अधिकारी व SDM…

Bihar Now

Tax Free Pokies No Download

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो