Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गए…

Bihar IPS Transfer: बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, जहां सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारियों के बाद 18 डीआईजी एसपी रैंक से सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। गृह विभाग विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी को भी हटाया गया है।

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनिल कुमार को मद्य निषेध एवं एएनटीएफ का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया है। मृत्युंजय कुमार चौधरी को पुलिस उप महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा, राजीव रंजन-2 को विशेष निगरानी इकाई का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

वहीं अजय कुमार पांडेय को पुलिस उप महानिरीक्षक वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं, आमीर जावेद को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। वहीं सुशील कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

वहीं सरकार ने हृदय कांत को नालंदा का एसपी बनाया गया है। राजेश कुमार को एएनटीएफ मद्य निषेध एनं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरों का एसपी बनाया गया है। मनीष कुमार को विशेष निगरानी इकाई का एसपी, विनीत कुमार को एटीएस का एसपी बनाया गया है।

इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम सीवान के एसपी पुरन कुमार झा का है। हाल के दिनों में सीवान में छात्र आदोलन के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा छात्रों पर एके47 से गोलियां बरसाई गईं थी। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार एसपी पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। सरकार ने सीवान एसपी पुरन कुमार झा को बिहार पुलिस मुख्यालय में वापस बुला लिया है और उन्हें पदस्थापन की प्रतिक्षा में पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।

वहीं रामानंद कुमार कौशल को विशेष निगरानी इकाई का एसपी, रौशन कुमार को सारण का एसएसपी, अवधेश दीक्षित को भोजपुर का एसपी, भारत सोनी को सीवान का एसपी, मिस्टर राज को रोहतास का एसपी, और गरिमा को एसपी (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है।

Related posts

चोरी कि गयी एमडीएम के चावल को लोगों ने किया बरामद, जांच कर कारवाई कि मांग को ले सड़क जाम

Bihar Now

UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर… सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट का हुआ सेलेक्शन…

Bihar Now

मानव श्रृंखला सफल बनाने हेतु डीएम ने निकाली मशाल जुलूस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो