Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार: वैशाली में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोलियों से भूनकर हत्या, वारदात के बाद इलाके में तनाव

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ठेकेदार की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी। घटना दिघी नया टोला स्थित पोखर के पास हुई।

मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 26 निवासी रामनरेश राय (49 वर्ष) के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनरेश राय रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर दिघी नया टोला पोखर के निकट पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। कई गोलियां उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगी है। अचानक हुई गोलीबारी में रामनरेश राय को कई गोलियां लगीं और वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आनन-फानन में स्वजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रामनरेश राय को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में कुछ देर भीड़ की स्थिति बनी रही। बाद में स्वजन शव को लेकर अपने घर चले गए।

घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रामनरेश राय मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं इसी दौरान सामने से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आया और गोलीबारी शुरू कर दी।

रामनरेश राय जान बचाकर भागने का प्रयास किया लेकिन दो बदमाश उनका पीछा कर कई गोली मार दिया। सीसीटीवी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो बदमाश रामनरेश राय को दौड़ा दौड़ा कर गोली मार रहा है।

Related posts

Blast Update: दरभंगा ब्लास्ट मामले की जांच के लिए NIA की टीम पहुंची दरभंगा ,अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, अभी तक इस मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार …

Bihar Now

मोकामा में दिखने लगा “छोटे सरकार” का जादू , जीत की ओर नीलम देवी … गोपालगंज में कांटे की टक्कर…

Bihar Now

पुलिस ने बदमाशों के मंसूबे पर फेरा पानी, हथियार तस्करी व आपराधिक घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे बाप बेटा हथियार की जखीरे के साथ गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो