Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित…

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस की हौसला अफजाई के लिए जिले के एक बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को प्रत्येक माह सम्मानित किया जाता है । इसी कड़ी में आज जिला पुलिस बल के जवान प्रमोद कुमार को बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं 5 हजार की पुरस्कार राशि भी प्रदान की..

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार के द्वारा अपराध के रोकथाम के लिए बेहतर कार्य किए गए। प्रमोद कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़े कई मामलों के उद्भेदन में अहम भूमिका निभाई साथ ही साथ सोना लूट कांड सहित जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को चिन्हित करने में अपने हुनर का कमाल दिखाया ।

प्रमोद कुमार के द्वारा मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लगातार अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके इस बेहतर कार्य के लिए आज उन्हें यह सम्मान प्रदान की गई है । गौरतलब है कि पिछले माह भी एसपी अवकाश कुमार ने ट्रैफिक कार्य से जुड़े गृह रक्षा वाहिनी के एक जवान को सम्मानित किया गया था। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी की सूची बनाई जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा ,इससे अन्य जवानों का भी हौसला अफजाई होगा।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
माा

Related posts

Low Deposit New Pokies Online

Bihar Now

नीतीश सरकार पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, कहा – RJD के साथ रहकर लॉ एंड ऑर्डर ठीक हो जाए,ये हो ही नहीं सकता …

Bihar Now

बेगुसराय में सोए अवस्था मे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या,अवैध संबंध लेकर हुई हत्या… मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now