Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

स्थानीय व्यवसाई संघ की मांग पर पूरा इलाका कंप्लीट सील, एक ही इलाके से 32 नए मामले आने पर दहशत में हैं व्यवसाई…

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को एवं स्थानीय व्यवसाई संघ की मांग पर जिला प्रशासन ने बलिया बाजार को पूरी तरह से सील कर दिया है। दरअसल रविवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद बेगूसराय के बलिया में अकेले 32 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था ।

गौरतलब है कि अब तक बलिया में कुल 57 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है । लेकिन एक साथ 32 मामले आने के बाद व्यवसाई संघ ने जिला प्रशासन से अपील की थी कि बलिया बाजार को पूरी तरह सील कर दिया जाए जिससे कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके।

स्थानीय बलिया प्रशासन ने बलिया बाजार में पूरी तरह वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया है हालांकि अति आवश्यक कार्य के लिए लोग बाजार जा सकते हैं एवं जरूरत के सामान को खरीद सकते हैं । फिलहाल पुलिस पूरी तरह चौकस है एवं लोगों को समझाने का भी काम कर रही है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

अध्यक्वा्व्व्या्ा््

Related posts

बिहार का सर्वश्रेष्ठ संस्थान साबित हो रहा “ELITE” इंस्टिट्यूट !.. JEE-NEET की तैयारियों के डायरेक्टर ने बताए अहम टिप्स… सिर्फ शिक्षा नहीं, सफलता की भी गारंटी ! …

Bihar Now

500 Free Online Casino Bonus

Bihar Now

Perfection IAS में छात्रों ने भव्य तरीके से मनाया शिक्षक दिवस… मौजूदा दौर में गुरु और शिष्य के बीच रिश्तों पर‌ डाला गया प्रकाश…

Bihar Now