Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सदन में मंत्री ने लांघी सारी सीमाए… अध्यक्ष को दिखाई उगंली, कहा – ज्यादा व्याकुल नहीं होइए…विस फिर से स्थगित..

बिहार विधानसभा में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे सदन की मर्यादा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी सत्ता पक्ष तो कभी विपक्ष, सदन में अमर्यादित शब्दों का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं।

आज बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने सारी सीमाएं लांघ दी। एक सदस्य के पूछे सभी सवालों के ऑनलाइन जवाब न मिलने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष मंत्री से पूछ रहे थे।

मंत्री का दावा था कि उन्होंने 16 में से 14 सवालों का ऑनलाइन जवाब भिजवा दिया है, जबकि अध्यक्ष का कहना था कि 16 सवालों में से उन्हें सिर्फ 11 सवालों के जवाब मिले हैं।

बातचीत के दौरान ही मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को ‘ज्यादा व्याकुल न होने’ की सलाह दे डाली। विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत मंत्री को टोकते हुए ये शब्द वापस लेने को कहा।

लेकिन मंत्री ने अध्यक्ष को उंगली दिखाते हुए कहा कि आप ऐसे निर्देश नहीं दे सकते, आप ऐसे सदन नहीं चला सकते। इस दौरान मंत्री ने एक बार फिर अध्यक्ष को ‘व्याकुल न होने’ की नसीहत दे दी। जिसके बाद अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही रद्द कर दी।

Related posts

सोनिया गांधी के समक्ष तेजस्वी के रखे पक्ष पर जेडीयू का जोरदार हमला…”खाते हैं बिहार का, गाते हैं दूसरे राज्य का”- नीरज कुमार

Bihar Now

कड़क व ईमानदार IAS के के‌ पाठक की कार्यशैली पर “नीतीश” के मंत्री ने खड़े किए सवाल, कहा – दलित विरोधी हैं ये अधिकारी…

Bihar Now

बीजेपी की केंद्रीय टीम पहुंची पटना, लाठीचार्ज की जांच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो