Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारराष्ट्रीय

सुपौल के सिकरहटा मझारी के छुटयाही गांव के समीप टूटा बांध, कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी, मौके पर कैंप कर रहे DM व SP…

सुपौल : उफनाई कोशी ने सिकरहटा – मझारी निम्न बांध को 22.08 km छुटियाही गाँव के समीप तोड़ दिया है। जिससे पश्चिमी कोसी तटबंध के अंदर कई गाँव में बाढ़ का पानी फैल गया है।

मामला सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल क्षेत्र का है जहां मझारी चौक से डगमारा चौक को जोड़ने वाली निम्न बांध कोशी नदी के पानी के प्रेसर के कारण टूट गयी जिससे निर्मली ब्लॉक के डगमारा, दिघीया, बेला सिंगारपुर मोती, मझारी, हरियाही पंचायत के साथ मधुबनी जिले के कुछ भाग में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।
जिलाशिकारी महेंद्र कुमार, एसपी मनोज कुमार स्वयं स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और माइकिंग करवाकर लोगों को आवश्यक सलाह दी जा रही है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना नहीं घट सके।

डीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि कोशी के सीपेज से रिंग बांध टूटा है। मारमती का कार्य किया जा रहा।
जिलाधिकारी व एसपी रात में भी बांध पर पहुंच स्थिति का लिया जायजा ।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट केस में 4 को फांसी और दो को उम्रकैद की सजा…

Bihar Now

आरजेडी का बिहारवासियों से आह्वावन, 9 जून को अपने अपने घर में बजाएं थाली -कटोरा…

Bihar Now

मधेपुरा के बीएनएमयू में सीनेट की वार्षिक बैठक आज, कार्यक्रम में पहुंचेंगे राज्यपाल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो