Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

बिहार के उपचुनाव में टूटा महागठबंधन !…आरजेडी ने दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नामों का किया ऐलान…

बिहार में राजद-कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों का गठबंधन टूट गया है. राजद ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. उधर कांग्रेस अपने बूते कुशेश्वर स्थान से चुनाव लड़ेगी।

राजद ने अरूण साह को तारापुर से और कुशेश्वर स्थान से गणेश भारती को राजद का उम्मीदवार बनाया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी घोषणा कर दी है। राजद ने तारापुर सीट से पिछली लड़ी दिव्या प्रकाश का टिकट काट दिया था। दिव्या प्रकाश राजद के वरीय नेता और लालू फैमिली के खास जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी हैं। लेकिन पार्टी ने इसे दफे एनडीए के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी की है। लिहाजा अरूण साह को टिकट दिया गया है. तारापुर क्षेत्र में वैश्य वोटरों की अच्छी तादाद है औऱ राजद को उम्मीद है कि अरूण साह के कारण वैश्य वोटरों का साथ उसे मिल जायेगा।

कुशेश्वर स्थान सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अशोक राम चुनाव लड़े थे. लेकिन राजद ने इस सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ने से इंकार कर दिया है. राजद ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है। कांग्रेस अपने पुराने उम्मीदवार अशोक राम या उनके बेटे को अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Related posts

“हिन्दू धर्म ही सनातन धर्म है, नहीं मानने वाले अपना लें इस्लाम धर्म”… गिरिराज सिंह का बड़ा हमला …

Bihar Now

नए प्रधान स्वास्थ्य सचिव कुमावत ने किया पदभार ग्रहण..

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो