Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

विपक्षी एकता की बैठक पर शाह का तीखा तंज, बोले- कितना भी हाथ मिला लो दिल नहीं मिलेंगे, पटना में चल रहा फोटो सेशन…

पटना में चल रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बीजेपी के नेता हमलावर बने हुए हैं और पूछ रहे हैं कि नीतीश की बारात का दूल्हा कौन है? इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बैठक पर तीखा तंज किया है। शाह ने कहा कि पटना में फोटो सेशल चल रहा है लेकिन विपक्ष के लोग कितना भी हाथ मिला लें एक साथ कभी नहीं आ सकते हैं। कुछ भी कर लें लेकिन 2024 में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है…

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों की बैठक पर तंज किया। उन्होंने कहा कि पटना में आज फोटो सेशन चल रहा है। विपक्ष के सभी नेता एक मंच पर आ रहे हैं और संदेश देना चाहते हैं कि भाजपा और मोदी को चुनौती देंगे लेकिन विपक्ष के नेता कितने भी हाथ मिला लें एक साथ नहीं आ सकते हैं। किसी तरह अगर साथ आ भी गए तो 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ जीत तय है…

बता दें कि पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में करीब 15 दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे शामिल हैं….

Related posts

दरभंगा में BJP का मिलन समारोह , महागठबंधन के कई स्थानीय नेता बीजेपी में‌ हुए शामिल… मिथिलांचल के राजपूत वोट बैंक में सेंध लगाने की कवायद !…

Bihar Now

सम्राट के सवाल पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले उसके बाप को किसने इज्जत दी… सम्राट बोले‌- मेरे पिताजी पर बोलने की उनकी हैसियत नहीं …

Bihar Now

बेतिया में अनियंत्रित हाइवा ने 8 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो