Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सम्राट के सवाल पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले उसके बाप को किसने इज्जत दी… सम्राट बोले‌- मेरे पिताजी पर बोलने की उनकी हैसियत नहीं …

सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है। सम्राट को लेकर किए गए सवाल पर सीएम भड़क गए। उन्होंने कहा कि जिसका नाम ले रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है।

उसके बाप को इज्जत किसने दी। हमने दी। उसकी उम्र कम थी तो एमएलए मंत्री कौन बनाया? तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद ने उसको बनाया ।

 

वो लालू जी को छोड़कर मेरे पास आया। इसके बाद बीजेपी में गया है। उसकी कोई पार्टी नहीं है। उसका कोई मतलब नहीं है। उसकी बात क्यों करते हैं? सम्राट चौधरी अंड बंड बोलता है। कोई सिर-पैर नहीं है।

मुख्यमंत्री के बयान पर सम्राट चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेरे पिताजी से 20 साल छोटे होंगे। जब मेरे पिताजी देश के लिए सेना का काम करते थे तब नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे। उनकी हैसियत है मेरे पिताजी के बारे में कुछ भी बोलने की…

सम्राट चौधरी ने जातीय गणना की रिपोर्ट में मुस्लिम-यादव की संख्या बढ़ने पर कहा था कि लालू के कहने पर ऐसा किया गया। इसी बयान पर जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया तो उन्होंने सम्राट पर जमकर भड़ास निकाली…

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार इनकम टैक्स चौराहे पर जेपी की जयंती के मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने जेपी को याद करते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ललन सिंह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।

वहीं, मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जातीय गणना की सभी राज्यों में भी चर्चा हो रही है। विधानसभा का सत्र शुरू होगा, उसमें भी पूरी जानकारी रखी जाएगी। सभी पार्टियों के साथ मिलकर हम लोगों ने तय किया था। बहुत अच्छे से जातीय गणना हो गई है।

जातीय जनगणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चिंता मत कीजिए, जो कुछ करेंगे। पहले हाउस में रखा जाएगा। अभी हमसे आगे क्या किया जाएगा इस पर मत पूछिए, मैं कुछ नहीं बता सकता ….

Related posts

Big Breaking : सहरसा में हत्या के विरोध में जबरदस्त बवाल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग… पुलिस की मौजूदगी में थाने में जबरदस्त तोड़ फोड़, मूकदर्शक बनी रही पुलिस !…

Bihar Now

दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण कार्य का जायजा लेने दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Bihar Now

शराबबंदी की पोल खोल मामले में सच कौन ❓…. SSP या थानेदार या फिर समाज के लोग ?… सच दफनाने की कवायद या सामने आएगा सच ❓

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो