Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मिथिलांचल में 17 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, योग्यता अनुसार हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी…

दरभंगा :- मिथिलांचल के मधुबनी सिजौल गांव में 17 मार्च को रोजगार मेला ,18 मार्च को संदीपोत्सव और 19 मार्च को किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश के करीब 100 से अधिक कंपनियां भाग ले रही है. जिसमें बेरोजगार युवक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकते हैं. जिनके पास जिस तरह की योग्यता होगी, उन्हें उस तरह की नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी. ये बातें संदीप यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.समीर वर्मा ने कहीं।

वही डॉ. वर्मा ने बताया की रोजगार मेला का आयोजन मिथिला के युवाओं को सभी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. वर्तमान में मिथिला की सबसे बड़ी समस्या रोजगार है. क्योंकि यहां पर उद्योग की कमी है. यहां के काफी लोग अन्य प्रदेशों में जाकर उद्योग लगाया है.

हमारा विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित होने के कारण हम अपने किसान भाई बहनों की आजीविका और पोषण सुरक्षा में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है यूनिवर्सिटी कि बिहार की फर्स्ट सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना की है. जिसमें हजार से भी ज्यादा लोग कार्य करते हैं. मैथिल लोगों को रोजगार मिल सके. इसको लेकर हम लोग रोजगार मेला लगा रहे हैं. ताकि यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा. जब इस तरह के आयोजन में दूसरे प्रदेश की कंपनी के प्रतिनिधि आएंगे और टैलेंटेड युवाओं को देखेंगे तो उनको भी प्रोत्साहन मिलेगा. यहां पर अगर उनको स्किल्ड मैन पावर मिलेगा, तो वह लोग यहां भी उद्योग लगा सकते हैं.

Related posts

पीएम मोदी और अमित शाह पर पोस्टर के जरिए तंज … “जय महावीर तूने लिख दी पाखंडी की तकदीर ” !….

Bihar Now

पटना के अस्पताल की लापरवाही… कोरोना के इलाज की तैयारी या खुद फैला रहे बीमारी ?…

Bihar Now

सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के दूसरे चरण में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो