Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

घटना के 4 दिनों बाद खुली बिहार के स्वास्थ्य मंत्री की नींद !… मौत पर उठ रहे सवालों के बीच दिए जांच के आदेश … लाचार सिस्टम ने छीन ली बिहार की एक बेटी की जिंदगी ?..

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद बिहार में बवाल खड़ा हो गया है. विपक्ष और पक्ष दोनों ओर से सवाल खड़े किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पूरे घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्य जांच कमेटी घटना की जांच करेगी.

दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि मैं पटना से बाहर था और आने के बाद मुझे जानकारी दी गई. मैंने उच्च अधिकारियों के साथ विमर्श किया और विभाग ने यह फैसला लिया की तीन डायरेक्टर इन चीफ की कमेटी गठित की जाए. आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई और 15 दिनों के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द से सजा दिलाई जाएगी.

मंगल पांडे ने कहा कि तीनों डायरेक्टर इन चीफ घटनास्थल की जांच करेंगे और सरकार को रिपोर्ट देंगे. रिपोर्ट आने के बाद सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. जहां तक सवाल प्रशासन का है तो प्रशासन में अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.”

मंगल पांडे ने कहा कि मुजफ्फरपुर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद मौत की घटना काफी दुखद है. मासूम के साथ बलात्कार की घटना ने सभ्य समाज को कलंकित किया है. उन्होने पीएमसीएच में लापरवाही वाले मामले पर कहा कि बच्ची को घटना के बाद पहले मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच लाया गया था जहां पहले उपचार किया गया. इसके बाद फिर पीएमसीएच लाया गया.

Related posts

Breaking : भोजपुर में छेड़खानी करने के विवाद को लेकर दो भाइयों को मारी चाकू,जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

दरभंगा में महागठबंधन का बड़ा प्रदर्शन संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का चक्का जाम…!

Bihar Now

नीतीश सरकार को तेजस्वी का अल्टीमेटम, 24 घंटे में हो गिरफ्तारी वरना गोपालगंज करेंगे कूच …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो