Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में महागठबंधन का बड़ा प्रदर्शन संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का चक्का जाम…!

रिपोर्ट — सुभाष शर्मा, दरभंगा

निरीक्षण को लेकर आज बिहार बंद के दौरान दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति ट्रैन को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रोका कहा केंद्र सरकार के इशारे पर इलेक्शन कमिशन काम कर रहा है ।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर महागठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया, जिसके तहत दरभंगा जिले में जोरदार प्रदर्शन हुआ। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एनएच 27 और दरभंगा-नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को रोक दिया, जिससे यातायात और रेल सेवा दोनों प्रभावित हुए।

बिहार बंद के तहत महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता दरभंगा जंक्शन पर जुटे और पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को घंटों रोका गया, जिससे ट्रेन के यात्री स्टेशन पर फंसे रह गए। इसके अलावा अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और चुनाव आयोग से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की।

Related posts

पटना के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अपने कोटे से उपलब्ध कराई कई मशीनें..

Bihar Now

Breaking : दो गांव के लोगों के बीच में जमकर रोड़ेबाजी व फायरिंग, मौके पर SP सहित कई थानों की पुलिस पहुंच कर किया कंट्रोल…

Bihar Now

“2025 में तेजस्वी यादव तय नहीं “…. महागठबंधन में महाघमासान ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो