रिपोर्ट — धीरज कुमार बक्सर
बक्सर.. मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर बक्सर में भी दिखा।
सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची की प्रक्रिया को अव्यवस्थित और पक्षपातपूर्ण बताया।बंद के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा फिर कुछ घंटे बाद शहर के बाजारों का स्थिति सामान्य हो गया
