Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Breaking: इलाज कराने हॉस्पिटल आए एक मरीज की लाश बगल के दुकान में लटकता हुआ बरामद, अस्पताल छोड़ फरार हुए डॉक्टर … अस्पताल में तोड़फोड़,गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस …

मोतिहारी के कोटवा साईं सेवाश्रम हॉस्पिटल में इलाज कराने आये मरीज का हॉस्पिटल के बाहर मार्केट के एक दुकान के बाहर शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई है। ऑपरेशन के बाद मृतक चलने फिरने में असमर्थ था। मरीज की मौत एक पहेली बन गई है।

हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार सहित सभी कर्मी हॉस्पिटल छोर फरार हो गए हैं। मामला हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी पुलिस सुलझाने में जुट गई है।

इधर परिजनों का आरोप है कि मरीज का ऑपरेशन हुआ था वह चलने फिरने में असमर्थ था आखिर वह मरीज आत्महत्या कैसे कर सकता है। जहां शव लटकता मिला वहाँ मृतक का पाँव जमीन से सटा था तो फँसरी कैसे लगा सकता है ?

डॉक्टर के क्लिनिक में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद कैसे हो गया ? इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिल।कर हॉस्पिटल में जम कर तोड़फोड़ किया है।

हंगामे की सूचना पर कोटवा पुलिस लोगो को समझा कर शांत करने में जुटी है। बतादे की मृतक केसरिया थाना के डेरवा मठिया का रहने वाला संतोष सहनी बताया जाता है। इधर यह बात भी जोड़ पकड़ने लगी है की कैसे बीएएमएस डॉक्टर हॉस्पिटल में धड़ल्ले से ऑपरेशन कर रहे थे।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

 

 

 

 

बातक्न्न््न्न््न्न््न्न््््न्न््

Related posts

CM ने किया पटना के छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश…

Bihar Now

CM नीतीश ने ACS को फोन लगाकर पूछा- बगलवा में कौन बैठे हैं और उनका कौन‌ जिला घर है ? ….फिर मंत्री और सचिव क्यों भागे-भागे पहुंचे मुख्यमंत्री के पास ?

Bihar Now

इस्तीफे की मांग पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा – BJP है बड़का झूठा पार्टी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो