Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

इस्तीफे की मांग पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा – BJP है बड़का झूठा पार्टी…

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव की इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया.. सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा हुआ.. लेकिन इस सबके बीच अपने इस्तीफे के सवाल पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है..

बीजेपी के हमलावर रूख के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. मीडिया से बात करते तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है. वह झूठ बोलने की फैक्ट्री के साथ ही मैन्युफैक्चरर और डिस्ट्रीब्यूटर भी है, पर इनकी फैक्ट्री बंद होने वाली है.

तेजस्वी ने कहा कि जब से पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई है, तब से बीजेपी परेशान हैं. वह जान बूझकर एजेंसी का दुरूपयोग करते हुए लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट दायर करवाई है. यह मामला उनके बालिग होने से पहले का है. उनके मंत्री रहते हुए किसी तरह की शिकायत उनके खिलाफ नहीं हुई है. इसलिए बीजेपी के इस्तीफा मांगने की बात बेमानी है…

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने अजीत पवार का उदाहरण देते हे कहा कि कल तक पीएम मोदी और बीजेपी के नेता अजीत पवार को भ्रष्टाचारी कहते हुए जेल भेजने की बात करते थी, पर अब अजीत पवार को महाराष्ट्र में डिप्टी सीएमबनाकर सुसोभित किया है. अब अजीत पवार बीजेपी छाप वाशिंग पावडर से धुल गए हैं तो उनका भ्रष्टाचार खत्म हो गया.. अब जांच एजेंसी क्या करेगी यह देखना है.

Related posts

कोसी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वार्षिकोत्सव का आयोजन… पूर्व मंत्री आलोक रंजन , मनीष तिवारी सहित तमाम गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now

बिहार में लॉक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त,दी गई अजीबोगरीब सजाएं…

Bihar Now

स्कूल वैन ने बच्चे को 100 मीटर तक घसीटा, मौत… खून के छींटों से खुला राज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो