Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

सरकार के खिलाफ आंदोलन..भूखमरी के कगार पर बस संचालक…सरकार से की मांग, नहीं मानने पर आत्मदाह की धमकी !…

बेगूसराय में निजी बस संचालकों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज से सरकार के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया गया है । बस संचालकों का कहना है कि पिछले 23 मार्च से सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाया गया जिसमें गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी गई । लेकिन रोड टैक्स, इंश्योरेंस एवं अन्य तमाम तरह के टैक्स बस संचालकों को भरना पड़ रहा है ,जिसमें प्रत्येक वाहन 5 से 6 लाख रुपया बस संचालकों को जमा करना पड़ा।

आलम यह है कि अब बस संचालक भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं क्योंकि रोजगार ठप रहने से और टेक्स शुरू रहने से बस संचालकों पर अतिरिक्त बोझ आ रहा है । बस संचालकों ने मांग किया है कि सरकार के द्वारा लॉकडाउन की अवधि में जो भी टैक्स जमा करवाए गए हैं उन्हें दिसंबर में से मान्य किया जाए और अब किसी भी प्रकार का टेक्स सरकार के द्वारा वसूल नहीं की जाए।

बस संचालकों ने धमकी देते हुए कहा है कि अब बस संचालक के समक्ष आत्महत्या या आत्मदाह के सिवा दूसरा कोई उपाय नहीं है अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तो बस संचालक अपनी अपनी गाड़ियों को डीएम कार्यालय के समक्ष लगाकर छोड़ देंगे ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
लक

Related posts

राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित हुए मिथिला के लाल कुमार मयंक, जम्मू कश्मीर में 2018 में दुर्दांत आतंकवादी को उतारे थे मौत के घाट, दरभंगा के पैतृक गांव में खुशी की लहर….

Bihar Now

हड़ताली शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया सरकार का विरोध…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो