Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

कोरोना जांच के नाम पर खानापूर्ति का मामला आया सामने… अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों पर जांच की जिम्मेदारी ?…

बेगूसराय में कोरोना जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का मामला सामने आ रहा है । देखा जाए तो अमूमन कई प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र पर आउट सोर्सिंग स्टाफ या फिर अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर कोरोना जांच की जिम्मेदारी दी गई है ।

सवाल यह उठता है जब जांच करने वाले ही अप्रशिक्षित होंगे तो उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट कितना सत्य एवं कारगर होगा यह सोचने वाली बात है।

दरअसल जिले के मंसूरचक प्रखंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र का जब जायजा लिया गया तो वहां मौजूद कई स्वास्थ्य कर्मी बिना पीपीई किट के ड्यूटी करते नजर आए। पूछने पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ना तो उन्हें किसी प्रकार की ट्रेनिंग दी गई है और ना ही कोरोना के संबंध में कुछ बताया गया है । सिर्फ विभागीय आदेश के बाद डाटा ऑपरेटर एवं अन्य आउटसोर्सिंग स्टाफ कोरोना की जांच में जुट गए हैं । दूसरी ओर आउटसोर्सिंग स्टाफ की शिकायत यह भी है कि पिछले 4 महीने से उन्हें वेतनमान भी नहीं दिया गया साथ ही साथ अब विभाग के द्वारा उन्हें हटाने की भी तैयारी की जा रही है । ऐसे में प्रशासनिक दावे पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है क्योंकि प्रशासन लगातार दावा कर रही है कि जिले में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाएगी ..

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

 

 

बस्स्थ्र्मी्ीी

Related posts

RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी…

Bihar Now

नाली के विवाद में हुआ ठांय-ठांय, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Now

विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरने पर बैठा विपक्ष, काटा बवाल.. पुलिस केसाथ धक्कामुक्की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो